Posts

दारिद्र्य

दारिद्र्य बार-बार अरुचि दिखाने के बाद भी उस आदमी ने हमारा पीछा नहीं छोड़ा। वह सोच रहा था शायद हम उसे पेशेवर गाइड मान रहे थे, इसलिए पहले से ही उसने अपनी सफाई में कहना शुरु किया कि वह इस कार्य के लिए उनसे कोई पैसे नहीं लेगा। वह यह भी कह रहा था कि इन सभी चीजों के पीछे उसका कोई गलत उद्देश्य नहीं है। वह तो केवल उन्हें दो हजार साल पुरानी एक पुरातात्विक जगह पर घुमाने ले जाएगा और उसको दिखाने के बाद वह उन्हें एक अन्य जगह पर ले जाएगा। वह उन जगहों को गोपनीय नहीं रख रहा था। वह क्षेत्र साड़ी के लिए प्रसिद्ध होने की वजह से वह उन्हें कुछ तांती (बुनकर) परिवारों के घर घुमाना चाहता था जहाँ हम अपनी आँखों से साड़ियों के बुनने की प्रक्रिया को देख सके। अपना उद्देश्य स्पष्ट करने के बाद उसने कहा कि हमारे लिए साड़ी खरीदना कोई अनिवार्य नहीं है। हो सकता है वह किसी साड़ी कंपनी का दलाल हो अथवा गाइड, उसकी यह इमेज बनने पर भी हमारे मन में उसके प्रति कोई अच्छी धारणा नहीं बन पाई थी, क्योंकि पहला तो, दो हजार साल पुरानी धरोहरों को देखने में हमारी कोई रुचि नहीं थी, दूसरा साड़ी खरीदना हमारे बजट से बाहर की चीज थी। अभी ...

स्वप्नदर्शी लड़का, प्रधानमंत्री और जगदीश मोहंती

पिछली सदी के आठवें दशक में लिखी गई यह कहानी लेखक श्री जगदीश मोहंती के कहनी संग्रह 'युद्ध-क्षेत्रे एका' में से ली गई है. कहानी में यथार्थ और भ्रान्ति का अद्भुत सम्मिश्रण इसे अलग स्वरूप प्रदान करता है. सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ कलात्मक उत्कर्षता को निपुण ढंग से पेश करने वाली इस कहानी को ओडिया साहित्य में एक मील के पत्थर के रूप में जाना जाता है और साथ ही साथ, भारतीय कहानियों में बहुत ही कम कहानियों को यह दर्जा प्राप्त हुआ है . आशा है इस कहानी का हिंदी साहित्य जगत में भरपूर स्वागत होगा . स्वप्नदर्शी लड़का, प्रधानमंत्री और जगदीश मोहंती "हुजूर, माई-बाप, मुझ पर कैसी विपदा आ पड़ी है। कल रात जवान लड़के को पाखाना हुआ। मैं गरीब भीख माँग कर खाने वाला आदमी। डॉक्टर का खर्चा कहाँ से लाता ? सोच रहा था, सुबह होते ही सरकारी अस्पताल ले जाऊँगा। डॉक्टर बाबू के पाँव पडूँगा। क्या कहूँ हुजूर, भगवान बड़ा ही निष्ठुर है। मुझसे मेरा कालिया छीन लिया। सुबह होते-होते बेटे की नाड़ी बंद हो गई। मेरा इकलौता बेटा बिशिकेशन जैसा था, हुजूर। भीख माँग-माँगकर बड़ा किया था। बिन माँ के बच्चे ...

स्तब्ध-महारथी

यह कहानी लेखक के कहानी संग्रह 'दक्षिण दुआरी घर' से ली गई है . कहानी सत्तर दशक में लिखी गई थी और उस समय की एक चर्चित कहानी मानी जाती है. कहानी में व्यक्ति के अकेलेपन, असहायपन और मानवीय संबंधों के खोखलेपन को बखूबी दर्शाया गया है. आशा है यह कहानी पाठकों को आज भी उतनी ही पसंद आयेगी जितनी आज से चालीस साल पहले . स्तब्ध-महारथी अपने द्रव्य दूसरों को देकर, शिव चले गए नंगे होकर। ( ओडिशा की एक लोकोक्ति) जिस दिन स्वामी शिवानंद की किताब अरुणाभ के घर आई उसी दिन दिव्येन्दू भी अरुणाभ के घर आया। स्वामी शिवानंद की उस किताब का नाम था, "प्रेक्टिकल लेसन इन योगा"। क्राउन साइज के पेपर बेक संस्करण वाली अंग्रेजी में लिखी गई इस किताब में शिवानंद के जीवन-दर्शन, योग-साधना, समाधि और इश्वर उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी। दिव्येन्दू जिसकी लंबाई पाँच फुट चार इंच तथा आँखों पर ज्यादा पावर के चश्मे लगाए हुए एक ह्मष्ट-पुष्ट, काला-कलूटा प्राइवेट छात्र जिसे काÏस्टग की परीक्षा देनी थी। वह प्रेशर कुकर में खुद अपा खाना बनाता था। वह बहुत दुःखी रहता था। इस वजह से वह ...